जल संसाधन मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से की भेंट

प्रदेश में 3 लाख 48 हजार हेक्टेयर सिंचाई क्षमता विकसित की गई – श्री तुलसीराम सिलावट

जल संसाधन मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से की भेंट

लोकहित24 संवाददाता MP NEWS – आज श्री तुलसीराम सिलावट ने जल संसाधन तथा मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग की 2 वर्षों की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर केंद्रित पुस्तक मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को भेंट की 

                              श्री सिलावट ने विगत 2 वर्षों में जल संसाधन मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग के अंतर्गत किए गए विकास कार्यों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया उनके द्वारा यह जानकारी दी गई कि विगत 2 वर्षों में प्रदेश में 3 लाख 48 हजार हेक्टेयर सिंचाई क्षमता का विकास किया गया है  126 नवीन परियोजनाएं प्रारंभ की गई है जिन का कार्य प्रगति पर है वर्ष 2020-21 और2021-22 मे 840 करोड रुपए से अधिक राजस्व वसूली की जानकारी प्रदान की गई स्टैंडर्ड  फ्राई मत्स्य बीज का वर्ष 2020-21  मे 148 करोड़ तथा 2021-22 मे 186 करोड़ उत्पादन प्राप्त किया है 

मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग के अंतर्गत वर्ष 2020-21 से 2022-23 की अवधि में 59 हजार 630 किसान कार्ड जारी किए गए हैं मत्स्य उत्पादन में प्रदेश ने लक्ष्य से अधिक उत्पाद प्राप्त किया है 

Leave a Reply

Your email address will not be published.