लियोनेल मेसी बने BYJU’S के ब्रांड एंबेसडर Lionel Messi Bane Baiju ke brand ambassador in Hindi

BYJU’S जो भारत की सबसे मूल्यवान ऐड टेक कंपनी है ने शुक्रवार को विश्व के सबसे अधिक प्रसिद्ध फुटबॉलर लियोनेल मेसी को अपनी सामाजिक प्रभाव शाखा एजुकेशन फॉर ऑल का वैश्विक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है
BYJU’S अब फीफा विश्व कप 2022 के अधिकारिक आयोजकों
यह नियुक्ति BYJU’S की ओर से फीफा विश्व कप 2022 से पहले अनुबंधित की गई है जिसके कारण BYJU’S अब फीफा विश्व कप 2022 के अधिकारिक आयोजकों के रूप में मान्य किया जाएगा स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी अपना गैर लाभकारी संगठन भी संचालित करते हैं जो शिक्षा स्वास्थ्य और खेल जैसे अनेक सामाजिक क्षेत्रों से सरोकार रखता है
BYJU’S ने यह बताने से इंकार कर दिया है की लियोनेल मेसी को कितनी एंडोर्समेंट फीस दी गई है लियोनेल मेसी BYJU’S का पहला ग्लोबल पार्टनर है यह जानकारी BYJU’S के सह संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ के द्वारा लिंक्डइन पोस्ट में दी गई गोकुलनाथ के द्वारा जानकारी दी गई कि भारत में सभी के लिए शिक्षा लाभ को वंचित बच्चों के लिए मुफ्त सुलभ और समान शिक्षा उपलब्ध कराना हमारा प्रथम उद्देश और परम प्रयास है BYJU’Sएजुकेशन फॉर ऑल ने अब तक 5.5 मिलियन लोगों के जीवन को अपनी शिक्षा के माध्यम से छुआ है गोकुलनाथ ने विश्वास व्यक्त किया है कि दुनिया का सबसे महान खिलाड़ी महान सीखने वाला खिलाड़ी भी होता है और यह दो महान साझेदारी दुनिया के लाखों लोगों को शिक्षा से संबंधित सुनहरे कार्य में महान प्रेरणा के रूप में सामने आएंगे फीफा विश्व कप मे प्रायोजक के रूप में शामिल होने के लिए BYJU’S के द्वारा लगभग 30 से 40 मिलियन डॉलर खर्च किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं
BYJU’S द्वारा टीम इंडिया की जर्सी के लिए 2023 तक अनुबंध जारी रखने का बीसीसीआई से सौदा नवीनीकृत किया हैBYJU’S 2022 T20 वर्ल्ड कप में प्रायोजक के रूप में शामिल है
लियोनेल मेसी के साथ हुए अनुबंध केBYJU’S बाद कतर में होने वाले 2022 फीफा विश्व कप का आधिकारिक प्रायोजक बन गया है लियोनेल मेसी के दुनिया भर में 3.5 बिलीयन प्रशंसक हैं तथा 450 मिलियन लोग सोशल मीडिया पर लियोनेल मेसी को फॉलो करते हैं लियोनेल मेसी अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान के रूप में 2022 फीफा विश्व कप में शामिल होंगे
BYJU’S सह संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ ने कहा है कि मेसी शताब्दी प्रतिभा वाले खिलाड़ी हैं जिनकी उत्कृष्टता ,समग्रता, फिजिकल स्ट्रांगनेस, नम्रता और लक्ष्य को प्राप्त करने का विश्वास BYJU’S के ब्रांड वैल्यू से मेल खाता है जिस तरह बाईजू जमीनी स्तर से उठकर आज बुलंदियों में शामिल है उसी तरह लियोनेल मेसी जमीन से जुड़ा हुआ सफल विश्व स्तरीय खिलाड़ी है