राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मू का राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा किया गया जबलपुर में भव्य स्वागत

दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास के पहले दिन राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मू आज जबलपुर पहुंची डुमना विमानतल पर उनकी अगवानी के लिए राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित थे
राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली मध्य प्रदेश यात्रा है राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मू लालपुर शहडोल में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजाति गौरव दिवस पर हो रहे जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगी
आज लगभग 12:15 पर रांची से भारतीय वायु सेना के विमान द्वारा डुमना विमानतल पर राष्ट्रपति का आगमन हुआ तथा उनकी अगवानी में मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह उपस्थित थे इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मू का स्वागत केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत एवं राज्यसभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि द्वारा भी किया गया विमानतल पर करीब 12 मिनट रुकने के बाद राष्ट्रपति ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के साथ वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा शहडोल प्रस्थान किया